Search
Close this search box.

ड्रंक एंड ड्राइव के 04 मामलों में वाहन चालकों पर ₹40 हजार का अर्थदंड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ड्रंक एंड ड्राइव के 04 मामलों में वाहन चालकों पर ₹40 हजार का अर्थदंड

यातायात शाखा के 03 और थाना बतौली के 01 प्रकरण में हुई कार्रवाई, शराब के नशे में वाहन चलाने पर न्यायालय ने प्रत्येक चालक पर ₹10 हजार का जुर्माना लगाया

अंबिकापुर/सरगुजा। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत ड्रंक एंड ड्राइव के चार मामलों में कार्रवाई करते हुए वाहन चालकों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

यातायात शाखा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अलग-अलग मामलों में शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए तीन वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। वहीं थाना बतौली पुलिस द्वारा भी एक वाहन चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की गई।

चार मामलों में हुई कार्रवाई

पहला मामला: स्कूटी क्रमांक CG/15/CP/8361 के चालक सौरभ, उम्र 22 वर्ष, निवासी अग्रसेन वार्ड, अंबिकापुर को चेकिंग के दौरान रोककर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। जांच में शराब के नशे में वाहन चलाना पाया गया।

दूसरा मामला: स्कूटी क्रमांक CG/30/F/2291 के चालक चंद्र प्रकाश गुप्ता, उम्र 42 वर्ष, निवासी जिला बलरामपुर को चेक किया गया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब के नशे में वाहन चलाना पाया गया।

तीसरा मामला: मोटरसाइकिल क्रमांक CG/16/CR/4633 के चालक लाल अवधेश, निवासी लक्ष्मणगढ़, थाना उदयपुर को चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया।

चौथा मामला: थाना बतौली पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल क्रमांक CG/15/CD/8060 के चालक अखिलेश्वर सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी चिरगा, बतौली को रोककर जांच की गई। ब्रेथ एनालाइजर जांच में चालक के शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि हुई।

चारों मामलों में वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामलों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा सभी चार वाहन चालकों पर ₹10,000-₹10,000, कुल ₹40,000 का अर्थदंड लगाया गया।

सरगुजा पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं और स्वयं के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर, यातायात शाखा प्रभारी उप निरीक्षक विजय कैवर्त सहित यातायात शाखा एवं थाना बतौली के पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें