Search
Close this search box.

किसानों को 21 क्विंटल की बाध्यता से राहत, कम धान बेचने पर भी मिलेगा पूरा लाभ : भारत सिंह सिसोदिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

किसानों को 21 क्विंटल की बाध्यता से राहत, कम धान बेचने पर भी मिलेगा पूरा लाभ : भारत सिंह सिसोदिया

 

कांग्रेस ने किसानों को बोनस के नाम पर किश्तों में तरसाया, भाजपा सरकार दे रही किसानों को सम्मान और आर्थिक सुरक्षा

 

अंबिकापुर, 15 नवंबर 2026।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भारत सिंह सिसोदिया जी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार किसानों की मेहनत, सम्मान और आर्थिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की कृषक उन्नति योजना ने किसानों को बड़ी राहत दी है। अब किसानों को 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान बेचने की बाध्यता नहीं होगी, बल्कि कम धान बेचने पर भी उन्हें पूरे पंजीकृत रकबे के हिसाब से योजना का लाभ मिलेगा।

 

श्री सिसोदिया जी ने बताया कि यदि कोई किसान प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान ही बेच पाता है, तब भी उसे 21 क्विंटल के मान से पूरा लाभ दिया जाएगा। कम पैदावार, बेमौसम बारिश या अन्य प्राकृतिक कारणों से पूरा धान नहीं बेच पाने वाले किसानों को शेष मात्रा की अंतर राशि भी सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएगी। इस योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये तक की सहायता राशि मिलेगी। इससे किसानों को कोचियों और बिचौलियों पर निर्भर रहने की मजबूरी से राहत मिलेगी।

 

कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए श्री सिसोदिया जी ने कहा कि किसानों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने वाली कांग्रेस को पहले अपने शासनकाल का हिसाब देना चाहिए। वर्ष 2018 से 2023 के बीच कांग्रेस सरकार में धान के अवैध भंडारण और परिवहन की जांच के नाम पर किसानों के घरों और खलिहानों तक छापेमारी की गई। यहां तक कि किसानों की अपनी धान रखने की जगह ‘माई कोठी’ भी जांच के दायरे में आ गई थी। किसानों के साथ ऐसा व्यवहार किया गया, मानो वे अन्नदाता नहीं, बल्कि अपराधी हों।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान धान खरीदी के नियमों में बार-बार बदलाव, प्रशासनिक दबाव और किसानों को परेशान करने वाली कार्रवाइयों ने उनके स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई। आज वही कांग्रेस नेता किसानों के हितैषी बनने का दिखावा कर रहे हैं।

 

धान बोनस पर कांग्रेस के बयानों का जवाब देते हुए श्री सिसोदिया जी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में समर्थन मूल्य बढ़ने के बावजूद किसानों को मिलने वाली अंतर राशि कम होती गई। किसानों को अपनी ही उपज का पैसा पाने के लिए चार-चार किश्तों में महीनों इंतजार करना पड़ता था। जो कांग्रेस सरकार किसानों को बोनस की अंतिम किश्त तक समय पर नहीं दे पाई, उसके नेता आज भाजपा सरकार से सवाल पूछ रहे हैं।

 

श्री सिसोदिया जी ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को इंतजार कराया, भाजपा सरकार किसानों को उनका अधिकार और सम्मान दे रही है। छत्तीसगढ़ का किसान सब देख और समझ रहा है। उसे अब केवल खोखले वादे नहीं, बल्कि ऐसी सरकार चाहिए जो संकट के समय उसके साथ खड़ी हो और उसकी मेहनत का पूरा सम्मान करे।

 

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें