Search
Close this search box.

लमगांव के हनुमान मंदिर में चोरी, चांदी जड़ित पांच मुकुट लेकर फरार हुए चोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लमगांव के हनुमान मंदिर में चोरी, चांदी जड़ित पांच मुकुट लेकर फरार हुए चोर

 

मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए तीन संदिग्ध, मंदिर समिति के अध्यक्ष ने पुलिस से की लिखित शिकायत

 

अंबिकापुर/सरगुजा। जिले के लमगांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में स्थापित राम, सीता, लक्ष्मण एवं राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं पर विराजित चांदी की परत चढ़े पांच मुकुट चोरी कर लिए। चोरी गए मुकुटों की अनुमानित कीमत करीब सात हजार रुपये बताई जा रही है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, चोरी की यह घटना 12 नवंबर की रात करीब 3:34 बजे की बताई जा रही है। सुबह जब मंदिर समिति के सदस्यों को घटना की जानकारी मिली तो मंदिर परिसर में हलचल मच गई। इसके बाद मंदिर समिति की बैठक आयोजित कर मामले की जानकारी पुलिस को देने का निर्णय लिया गया।

 

मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत के मुखिया जगेश्वर गुप्ता ने इस संबंध में पुलिस कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में तीन संदिग्ध व्यक्ति चोरी की नीयत से मंदिर परिसर में प्रवेश करते और बाद में बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, रात का समय होने के कारण कैमरे में संदिग्धों के चेहरे स्पष्ट नजर नहीं आ रहे हैं।

 

धार्मिक स्थल में हुई इस चोरी की घटना से स्थानीय श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों ने मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा चोरी की घटना में शामिल आरोपियों की जल्द पहचान कर चोरी गए मुकुट बरामद करने की मांग की है।

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य संभावित साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें