

सरगुजा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 24 अधिकारी-कर्मचारियों का स्थानांतरण
अंबिकापुर/सरगुजा। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा 24 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के तहत सब-इंस्पेक्टर, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों को जिले के विभिन्न थानों, चौकियों एवं शाखाओं में नवीन पदस्थापना दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार उप निरीक्षक रश्मि सिंह को रक्षित केंद्र अंबिकापुर से प्रभारी सीसीटीएनएस शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सउनि अदीप प्रताप सिंह को थाना अंबिकापुर से थाना गांधीनगर, सउनि आलोक सोनी को लखनपुर से अंबिकापुर, सउनि ललन प्रसाद गुप्ता को गांधीनगर से कमलेश्वरपुर, सउनि बैजनाथ को कमलेश्वरपुर से लखनपुर तथा सउनि गोमती प्रसाद को अजाक थाना से रक्षित केंद्र अंबिकापुर स्थानांतरित किया गया है।
इसी तरह प्रधान आरक्षक विमल कुमार सिंह को यातायात शाखा से चौकी केदमा भेजा गया है, जबकि चौकी केदमा के प्रधान आरक्षक नामूल राम को रक्षित केंद्र अंबिकापुर स्थानांतरित किया गया है। प्रधान आरक्षक अजय पाण्डेय को लखनपुर से गांधीनगर तथा अमित प्रताप सिंह को गांधीनगर से लखनपुर पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा प्रधान आरक्षक जगदीप सिंह को रक्षित केंद्र अंबिकापुर से साइबर सेल अंबिकापुर तथा आरक्षक अतुल शर्मा को सीतापुर से गांधीनगर, दिलीप मिंज को रक्षित केंद्र से सीतापुर, अभिषेक नायर को रक्षित केंद्र से लुंड्रा, सतीश चौहान एवं प्रदीप तिर्की को लुंड्रा से रक्षित केंद्र अंबिकापुर तथा अशोक भगत को चौकी रघुनाथपुर से रक्षित केंद्र अंबिकापुर भेजा गया है।
वहीं आरक्षक सुनील कनौजिया को थाना मणिपुर से यातायात शाखा अंबिकापुर, दिनय सिंह आयाम को महिला थाना अंबिकापुर से यातायात शाखा अंबिकापुर तथा अंकित चौहान, लालजीत निकुंज, संत कुमार पैकरा एवं संजीत मिर्रे को यातायात शाखा अंबिकापुर से रक्षित केंद्र अंबिकापुर स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने और विभिन्न शाखाओं एवं थाना क्षेत्रों में पुलिस बल की आवश्यकता के अनुरूप तैनाती से जोड़कर देखा जा रहा है। स्थानांतरित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








