Search
Close this search box.

छठ पूजा पर बतौली घाट में विधायक ने अर्पित किया सूर्य को अर्घ्य, मॉडल घाट विकसित करने की घोषणा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छठ पूजा पर बतौली घाट में विधायक ने अर्पित किया सूर्य को अर्घ्य, मॉडल घाट विकसित करने की घोषणा

बतौली / आज प्रातः 6:30 बजे बतौली के छठ घाट में छठ महापर्व के अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि ने सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की।

यह लगातार तीसरा वर्ष है जब वे बतौली छठ घाट में शामिल होकर इस पवित्र पर्व का हिस्सा बने। उन्होंने श्रद्धालुओं द्वारा मिले स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि –

“हर वर्ष आप सभी का प्यार और विश्वास मुझे इस पर्व से जोड़ता है। मैं आप सभी के सुख-समृद्ध जीवन की कामना करता हूँ।”

विधायक ने इस अवसर पर घोषणा की कि बतौली छठ घाट को एक “मॉडल घाट” के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना पर कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को एक स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक स्थल प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि आज उपस्थित माताओं और बहनों ने अपने बहुमूल्य सुझाव दिए, जिनमें सड़क सुधार, पेयजल व्यवस्था, एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता पर बल दिया गया है। विधायक ने बताया कि ये सभी बिंदु पहले से ही मॉडल घाट योजना में शामिल हैं।

“मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह मॉडल घाट योजना आप सभी को पसंद आएगी और हमारा बतौली छठ घाट पूरे क्षेत्र के लिए एक आदर्श स्थल बनेगा,”
विधायक ने कहा।

छठ पूजा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने विधायक के इस निर्णय का स्वागत किया और मॉडल घाट निर्माण को क्षेत्र के लिए एक सराहनीय कदम बताया।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें