Search
Close this search box.

सीतापुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर की टक्कर से दो किशोरों की मौत, चालक फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीतापुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर की टक्कर से दो किशोरों की मौत, चालक फरार

शांतिपारा दशहरा मैदान से बाइक पर घर लौट रहे थे दोनों किशोर, बिशुनपुर पावर हाउस के पास हुआ हादसा

सीतापुर, सरगुजा। सीतापुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर पावर हाउस के पास बुधवार सुबह करीब 6 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों किशोर सोनतराई के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पवन (पिता शुसित), उम्र लगभग 16-17 वर्ष, अपने करीब 13 वर्षीय साथी के साथ शांतिपारा दशहरा मैदान से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बिशुनपुर पावर हाउस के पास सामने से आ रहे एक ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों किशोरों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक फरार

दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। दोनों मृतकों के शव एंबुलेंस के माध्यम से सीतापुर अस्पताल की मरच्यूरी में भिजवाए गए।

मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फरार ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ ही मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। घर लौट रहे दोनों किशोरों की असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की आवश्यकता को रेखांकित किया है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें