Search
Close this search box.

मां कुदरगढ़ी मिनरल रिफाइनरी की मजदूर कॉलोनी में युवक ने लगाई फांसी, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मृत घोषित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

मां कुदरगढ़ी मिनरल रिफाइनरी की मजदूर कॉलोनी में युवक ने लगाई फांसी, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मृत घोषित

 

दोपहर में ड्यूटी के बाद कमरे में गया था युवक, शाम को दरवाजा खोलने पर मिला शव; आत्महत्या के कारणों का पता नहीं

 

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के रघुनाथपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिलसिला स्थित मां कुदरगढ़ी मिनरल रिफाइनरी फैक्ट्री की मजदूर कॉलोनी में 22 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में कार्यरत श्रमिकों के बीच हड़कंप मच गया। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है।

 

मृतक की पहचान अभिमन्यु शाह (22), पिता संपत शाह, निवासी ग्राम भेखपूर्वा, जिला सिवान, बिहार के रूप में हुई है। वह मां कुदरगढ़ी मिनरल रिफाइनरी फैक्ट्री में हेल्पर के पद पर कार्यरत था और फैक्ट्री परिसर स्थित मजदूर कॉलोनी के एक कमरे में रहता था

दोपहर में कमरे में गया, दोबारा ड्यूटी पर नहीं पहुंचा

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर को अभिमन्यु ने दोपहर करीब एक बजे तक ड्यूटी की। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। दोपहर दो बजे से उसकी दोबारा ड्यूटी निर्धारित थी, लेकिन वह काम पर नहीं पहुंचा। शाम करीब पांच बजे उसके साथ काम करने वाला एक कर्मचारी उसे देखने कमरे पर पहुंचा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर उसने फैक्ट्री के अन्य कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी।

 

इसके बाद कर्मचारियों ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर अभिमन्यु गमछे के सहारे फांसी पर लटका मिला। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया और एंबुलेंस की मदद से अंबिकापुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

 

आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

 

घटना के बाद युवक की मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। अभिमन्यु ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं। मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई से ही घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता चल सकेगा।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें