Search
Close this search box.

नवीन न्याय संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर ‘ऑल पिलर्स’ की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नवीन न्याय संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर ‘ऑल पिलर्स’ की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित

सरगुजा, 01 अक्टूबर 2026। नवीन न्याय संहिता के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन को लेकर आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय सरगुजा के सभागार में ‘ऑल पिलर्स’ के अधिकारियों की महत्वपूर्ण संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक राजेश अग्रवाल, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा-निर्देशन में आयोजित हुई।

राज्यस्तरीय संयुक्त ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी, सीसीटीएनएस/एससीआरबी द्वारा की गई। जिला स्तर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिला नोडल अधिकारी रितेश चौधरी की अगुवाई में पुलिस विभाग के साथ-साथ जेल, फॉरेंसिक, अभियोजन एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उपस्थित होकर वीसी के माध्यम से बैठक में सहभागिता की।

अंतर-विभागीय समन्वय पर हुई विस्तृत चर्चा

मुख्य राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक से पूर्व जिला नोडल अधिकारी द्वारा सभी ‘ऑल पिलर्स’ के अधिकारियों के साथ अंतर-विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले में नवीन न्याय संहिता के तहत संचालित प्रक्रियाओं, सामने आ रही चुनौतियों तथा तकनीकी समन्वय से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में विशेष रूप से MedLEaPR एवं CCTNS के एकीकरण, साक्ष्य संकलन, फॉरेंसिक रिपोर्टिंग, चिकित्सकीय परीक्षण तथा विभिन्न कानूनी प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।

राज्यस्तरीय समीक्षा के दौरान पुलिस महानिरीक्षक द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में नवीन न्याय संहिता के प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

बैठक के समापन पर जिला नोडल अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं निरंतर संवाद बनाए रखने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नवीन न्याय संहिता के तहत प्रक्रियाओं को प्रभावी, पारदर्शी और त्वरित बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने पर जोर दिया।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें