Search
Close this search box.

नव नियुक्त जिला प्रभारी गोपाल साहू ने संगठन को मजबूत करने और सेवा संकल्प अभियान को गति देने का किया आह्वान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

भाजपा सरगुजा की कार्यसमिति एवं परिचयात्मक बैठक संपन्न

 

नव नियुक्त जिला प्रभारी गोपाल साहू ने संगठन को मजबूत करने और सेवा संकल्प अभियान को गति देने का किया आह्वान

 

अम्बिकापुर।  संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भाजपा सरगुजा के नव नियुक्त संगठन जिला प्रभारी गोपाल साहू, जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, विधायक प्रबोध मिंज, युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर की विशेष उपस्थिति में जिला पदाधिकारियों की कार्यसमिति एवं परिचयात्मक बैठक संपन्न हुई।

 

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन के साथ हुई। इस अवसर पर नव नियुक्त जिला प्रभारी गोपाल साहू का पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

 

गोपाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय से होती है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

 

अध्यक्षीय उद्बोधन में भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि सरगुजा भाजपा का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिलकर संगठन के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाएं और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने बूथ स्तर के संगठनात्मक ढाँचे को मजबूत करने की बात कही है।

 

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद हर्ष एवं अरुणा सिंह ने संयुक्त रूप से किया। समापन पर जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव ने आभार व्यक्त किया।

 

बैठक में फुलेश्वरी सिंह, मधुसूदन शुक्ला, दिनेश साहू, मधु चौदाहा, विकास पांडेय, रजनीश पांडेय, चंद्रिका प्रसाद यादव, अनिल अग्रवाल, जन्मजय मिश्रा, अनिल जायसवाल, वैभव सिंहदेव, नीलेश सिंह, नीरू मिस्त्री, अजय प्रताप सिंह, रुपेश दुबे, शुभांगी बिहाड़े, अभिषेक शर्मा, कमलेश तिवारी, मनोज कंसारी, आकाश गुप्ता, देवेंद्रनाथ दुबे, दीपक सिंह तोमर, विजय व्यापारी, अखण्ड विधायक सिंह, प्रबोध सिंह, दिनेश बारी, महेन्द्र सिंह, संतोष जायसवाल, अनिल तिवारी, निष्ठा पांडेय, मनोज सोनी, राम प्रवेश पांडेय, सर्वेश तिवारी, जतीन परमार, रविशंकर जायसवाल, अजय सोनी, नीलू गुप्ता, निरंजन राय, पंकज गुप्ता, विमल मंडीलवार, पुष्पेंद्र शर्मा सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें