

दर्रीपारा मारपीट एवं जान से मारने की धमकी के मामले में 04 आरोपी गिरफ्तार
थाना मणीपुर एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम ने की कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल जब्त
अंबिकापुर, 30 अगस्त 2026।
थाना मणीपुर क्षेत्र अंतर्गत दर्रीपारा में मारपीट एवं जान से मारने की धमकी के मामले में मणीपुर पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपियों की पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही है।
मामले का संक्षिप्त विवरण
प्रार्थी गुरप्रीत सिंह सिद्धू, निवासी दर्रीपारा थाना मणीपुर ने दिनांक 30 अगस्त 2026 को थाना मणीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 29 अगस्त 2026 की रात्रि करीब 8:30 बजे साहिल साहू, राजा साहू एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई तथा जान से मारने की नीयत से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई गई। इस दौरान प्रार्थी की पत्नी द्वारा बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मणीपुर में अपराध क्रमांक 151/2026, धारा 190, 191(2), 296, 351(3), 115(2), 333, 109 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की कार्रवाई
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा प्रार्थी एवं गवाहों के कथन दर्ज किए गए। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण के निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया—
साहिल साहू, आत्मज सुनील साहू, उम्र 22 वर्ष
आयुष बरला, आत्मज ललित बरला, उम्र 19 वर्ष
सुनील साहू, आत्मज स्व. सेवक राम, उम्र 47 वर्ष
अनिल कुमार चटर्जी उर्फ संजू, आत्मज स्व. मनमोहन चटर्जी, उम्र 55 वर्ष
सभी आरोपी दर्रीपारा, अंबिकापुर, थाना मणीपुर, जिला सरगुजा के निवासी हैं।
आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी.पी. तिवारी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक नरीता सोरी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शशिकान्त ठाकुर, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, राकेश मिश्रा, अनिल सिंह, महिला प्रधान आरक्षक मालती तिवारी, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, रजनीकांत मिश्रा, नरेन्द्र जांगड़े, आरक्षक मनीष सिंह, अशोक यादव, अमन पुरी, रमेश राजवाड़े, उमाशंकर साहू, अतुल सिंह, रामाशंकर यादव, अनिल सिंह, निरंजन बड़ा, रामकेश्वर, अनिल परिहार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ











