Search
Close this search box.

बतौली आत्मानंद स्कूल के शिक्षक पर कार्रवाई की मांग तेज, जांच के नाम पर लीपापोती के आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बतौली आत्मानंद स्कूल के शिक्षक पर कार्रवाई की मांग तेज, जांच के नाम पर लीपापोती के आरोप

बतौली/सरगुजा। सरगुजा जिले के बतौली स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल (सेजेस) में पदस्थ शिक्षक सुरेश जायसवाल से जुड़ा एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शिक्षक को 20 तारीख की रात लगभग 2 बजे ग्राम सरमना के जंगल क्षेत्र में एक युवती के साथ संदिग्ध एवं अमर्यादित स्थिति में देखा जाना बताया जा रहा है।

घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में भारी नाराजगी व्याप्त है। स्थानीय लोगों एवं अभिभावकों का आरोप है कि मामले को गंभीरता से लेने के बजाय शिक्षा विभाग द्वारा जांच के नाम पर केवल लीपापोती की जा रही है। घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद संबंधित शिक्षक के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित शिक्षक के व्यवहार एवं आचरण को लेकर पूर्व में भी कई शिकायतें सामने आती रही हैं। विद्यालय परिसर एवं सामाजिक जीवन में उनके व्यवहार को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में इस प्रकार की घटना ने शिक्षा जगत की गरिमा को ठेस पहुंचाई है।

अभिभावकों ने चिंता जताते हुए कहा कि यदि समय रहते कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो बच्चों के सुरक्षित शैक्षणिक माहौल पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। कुछ पालक अब संबंधित स्कूल में अपने बच्चों के प्रवेश को लेकर भी पुनर्विचार कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार मामले की जांच के लिए अधिकारी नियुक्त किए गए थे, लेकिन जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। पूछताछ करने पर संबंधित जांच अधिकारियों ने केवल इतना कहा कि जांच प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को सौंप दिया गया है और आगे का निर्णय विभाग स्तर पर लिया जाएगा।

स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ तत्काल निलंबन सहित कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाए, ताकि शिक्षा व्यवस्था एवं शिक्षक समाज की गरिमा बनी रह सके।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें