Search
Close this search box.

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीतापुर का विरोध प्रदर्शन: खाद की कमी पर जताया रोष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीतापुर का विरोध प्रदर्शन: खाद की कमी पर जताया रोष

सीतापुर, 27 जून 2025:

खाद की कमी से जूझ रहे किसानों की समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीतापुर ने आज सीतापुर, प्रतापगढ़ एवं भूसू में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस आंदोलन का नेतृत्व पूर्व खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने किया।

 

प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में किसान और ग्रामीण कार्यकर्ता शामिल हुए। श्री भगत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों को नकली यूरिया उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों द्वारा नकली खाद की जांच की जा रही है, लेकिन तब तक इसके वितरण पर रोक लगा दी गई है, जिससे किसानों की समस्याएं और बढ़ गई हैं।

 

पूर्व खाद्य मंत्री ने तीनों सहकारी समितियों में जल्द से जल्द खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि खाद की कमी के कारण किसानों का कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है और बुवाई का सीजन संकट में है।

 

इस अवसर पर श्री भगत ने सरकार से अपील की कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए नकली खाद की जांच पूरी कर वास्तविक और गुणवत्तापूर्ण खाद की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

 

विरोध प्रदर्शन में क्षेत्र के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और स्थानीय कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। किसानों ने उम्मीद जताई कि उनकी आवाज सरकार तक पहुंचेगी और खाद की उपलब्धता जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाएगी।

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें