Search
Close this search box.

7 से 9 जुलाई तक मैनपाट में आयोजित होगा मंत्री, सांसद, एवं विधायकों का प्रशिक्षण शिविर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

7 से 9 जुलाई तक मैनपाट में आयोजित होगा मंत्री, सांसद, एवं विधायकों का प्रशिक्षण शिविर

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी होंगे शामिल

कलेक्टर ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ली प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक

सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 

अम्बिकापुर 27 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम को लेकर आज कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने मैनपाट के कर्मा रिसोर्ट में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली, इस दौरान सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, डीएफओ श्री अभिषेक जोगावत, जिला सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, एसडीएम श्री नीरज कौशिक सहित प्रशासनिक अधिकारी सहित राजनैतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी देते हुए बताया कि 7, 8 और 9 जुलाई को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है जिसमें मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक गण प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, ठहरने की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, हेलीपैड व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, मजिस्ट्रेट ड्यूटी, पार्किंग व्यवस्था, पानी व्यवस्था, पास व्यवस्था, ट्रांसपोर्टिंग, डोम पंडाल, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को कहा कि, बरसात के मौसम को देखते हुए कार्यक्रम स्थल में तड़ित लाचक की व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था, एलिफेंट कंट्रोल रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

—00—

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें