Search
Close this search box.

सिलसिला प्लांट हादसे को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा गठित पांच सदस्यीय जांच दल ने जांच रिपोर्ट सरगुजा कांग्रेस जिला अध्यक्ष को सौंपी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आपको बता दें कि सिलसिला मां कुदरगढ़ी मिनरल रिफायनरी प्राइवेट लिमिटेड सिलसिला अंबिकापुर जो थाना लुण्ड्रा चौकी रघुनाथपुर के अंतर्गत आता है जहां विगत 8 सितंबर 2024 को लापवाही से कोयले के बंकर गिर जाने से चार मजदूरों की मौत हो गई थी जिसमें प्लांट प्रबंधन के जी एम सहित चार लोगों पर एफआईआर नामजद दर्ज किया गया है लेकिन फैक्ट्री संचालक के ऊपर किसी भी तरह का अभी तक अपराध पंजीबद नहीं किया गया है इस संबंध में कांग्रेस कमेटी ने पांच सदस्य की टीम बनाकर जांच कर जांच कर जांच की रिपोर्ट प्रस्तुत की है


क्या निकला जांच रिपोर्ट में – जांच रिपोर्ट में कांग्रेस कमेटी के पांच सदस्यों दल ने पाया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है की पूरी घटना प्लांट के उच्च पदस्थ कर्मचारी अधिकारी प्रबंधन की घोर लापरवाही के कारण हुआ है ।जांच रिपोर्ट में प्रस्तुत किया गया है कि फैक्ट्री चलाई जाने के लिए ताप हेतु धान के भूसे को जलाकर किए जाने से मापदंड से बंकर का निर्माण किया गया था तो भूसा से कहीं बहुत अधिक वजन वाले कोयले का उपयोग किया जाना घोर लापरवाही है। कांग्रेस कमेटी ने मृतक परिवारों के लिए मुआवजा राशि की मांग की है ।



पूरे घटनाक्रम में फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा अधिक से अधिक प्रोडक्शन का लक्ष्य पूरा करने की लालसा में भूसे का वजन सहने की क्षमता वाले बंकर हापर में अधिक वजन वाले कोयले को जानबूझकर बंकर में लौटकर हादसे को आमंत्रित किया गया जिससे दोषी समस्त जिम्मेदारों पर कार्यवाही होना न्यायोचित है

फैक्ट्री से निकल रहे मलबे राख वा दूषित पानी से सही संधारण और निपटा नहीं होने से आसपास के कृषकों के क्षेत्र का फसल बर्बाद हो रहा है जिसका क्षेत्र वासी निरंतर विरोध कर रहे हैं  प्रशासन द्वारा अब तक इस संबंध में किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई है इसकी जांच कराकर प्रबंधन के दोषी अधिकारी व शासन की लापरवाही की जांच भी आवश्यक हैप्लांट हादसे में – जिसमें चार मजदूर करण माझी, रामेश्वर मांझी, प्रिंस सिंह, मनोज सिंह की मौत हो गई।


प्लांट हादसे में – जिसमें चार मजदूर करण माझी, रामेश्वर मांझी, प्रिंस सिंह, मनोज सिंह की मौत हो गई।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें