
रायपुर//कल मुख्यमंत्री निवास रायपुर में सरगुजा सेवा समिति की अध्यक्ष पूर्व विधायक श्रीमती रजनी त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलकर उन्हें अंबिकापुर में होने वाले विजयादशमी उत्सव में आमन्त्रित किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समिति को कार्यक्रम में आने का आश्वासन दिया तथा कार्यक्रम में अपनी ओर से सहयोग देने की बात भी कही। उल्लेखनीय है कि अंबिकापुर शहर में विजय दशमी पर्व के दिन लाखों जनता की उपस्थिति में रावण दहन की पुरानी परंपरा है जो हर वर्ष धूमधाम से मनाई जाती है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सरगुजा सेवा समिति अखिलेश सोनी और राहुल त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित थे।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ







