Search
Close this search box.

सरगुजा में नए एएसपी राजेश देवांगन ने संभाला पदभार, डीआईजी-एसएसपी ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सरगुजा में नए एएसपी राजेश देवांगन ने संभाला पदभार, डीआईजी-एसएसपी ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

 

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में पुलिस प्रशासन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी राजेश देवांगन ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर पदभार ग्रहण कर लिया है। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा 30 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुपालन में उनकी पदस्थापना सरगुजा जिले में की गई है।

 

राजेश देवांगन इससे पूर्व नगर पुलिस अधीक्षक रायपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गोरेला-पेंड्रा-मरवाही के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रशासनिक पदस्थापना के बाद उन्होंने सरगुजा में नए दायित्व की जिम्मेदारी संभाली है।

 

पदभार ग्रहण करने के बाद डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने उन्हें जिले के विभिन्न थानों, पुलिस चौकियों एवं महत्वपूर्ण शाखाओं का पर्यवेक्षण और प्रशासनिक प्रभार सौंपा है।

 

इन थानों और चौकियों की मिली जिम्मेदारी

 

आदेश के अनुसार एएसपी राजेश देवांगन को थाना अंबिकापुर, गांधीनगर, मणिपुर, लखनपुर, उदयपुर एवं दरिमा के साथ चौकी होलीक्रॉस हॉस्पिटल अंबिकापुर, कुन्नी एवं केदमा का पर्यवेक्षण दायित्व सौंपा गया है।

 

इसके अलावा उन्हें अतिरिक्त रक्षित केंद्र अंबिकापुर, महिला थाना, महिला सेल तथा शहीद सेल का प्रभार भी दिया गया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा समय-समय पर सौंपे जाने वाले अन्य प्रशासनिक एवं विभागीय कार्यों की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी।

 

पुलिस विभाग की इस नई प्रशासनिक व्यवस्था से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था एवं विभागीय निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद है। वहीं आम नागरिकों को बेहतर पुलिसिंग, त्वरित सुनवाई और सुरक्षा व्यवस्था का लाभ मिलने की अपेक्षा जताई जा रही है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें