Search
Close this search box.

युवाओं के पास देश को बदलने के लिए अपार ऊर्जा – विधायक प्रबोध मिंज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

युवाओं के पास देश को बदलने के लिए अपार ऊर्जा – विधायक प्रबोध मिंज

 

शासकीय महाविद्यालय बतौली में आयोजित हुआ युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एवं स्थानीय समस्याओं पर रखे विचार

 

बतौली। शासकीय महाविद्यालय बतौली में 31 अक्टूबर 2026 को युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं के पास देश को बदलने की अपार ऊर्जा है। जरूरत है कि युवा अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का सकारात्मक उपयोग करते हुए राष्ट्रहित में योगदान दें।

 

उन्होंने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि बदलते समय के साथ शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव आया है। अब विद्यार्थियों को प्रदेश में ही रहकर आईआईटी और आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अध्ययन करने के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति भी जागरूक रहने का आह्वान किया।

 

विधायक मिंज ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का उल्लेख करते हुए इसकी महत्ता पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में पारदर्शिता और शुद्धता बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आवश्यक हैं। इससे मतदाता सूची में दर्ज नामों का सत्यापन किया जाता है तथा पात्र नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने का अवसर मिलता है।

 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बतौली मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता, लुण्ड्रा मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल, नवीन गुप्ता, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक विष्णु गुप्ता एवं युवा मोर्चा बतौली मंडल अध्यक्ष लीलू यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.आर. भगत ने की।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी एवं स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर पूजन-अर्चन तथा छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत के साथ हुआ। युवा संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ क्षेत्रीय एवं स्थानीय समस्याओं पर भी खुलकर अपने विचार रखे। विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप पाठ्यक्रम संचालन के लिए अतिरिक्त कक्षाओं, शिक्षकों एवं प्राध्यापकों की व्यवस्था करने की मांग उठाई।

 

इसके साथ ही सांस्कृतिक रूप से समृद्ध सरगुजा की कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महाविद्यालय में ऑडिटोरियम निर्माण तथा स्नातकोत्तर कक्षाएं प्रारंभ करने की मांग भी रखी गई। संवाद के दौरान छत्तीसगढ़ की लोककला, रीति-रिवाज, परंपराओं एवं सरगुजा के पर्यटन स्थलों के विकास पर भी चर्चा हुई।

 

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल को किया नमन

 

युवा संवाद कार्यक्रम के साथ ही राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। उपस्थित अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

कार्यक्रम में नवीन गुप्ता, शिवमंगल यादव, विशाल गुप्ता, विकास गुप्ता, सुखसाय प्रजापति, ओमप्रकाश सोनवानी, रामजनम ठाकुर, आकाश यादव, श्रवण यादव, विवेकानंद सोनवानी, प्रयास सिंह, आयुष गुप्ता, नीतू गुप्ता एवं संतोष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी प्रो. गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में प्रो. तारा सिंह, प्रो. बलराम चंद्राकर, श्रीमती शुभांगी भगत, श्रीमती मधुलिका तिग्गा, प्रो. जिवियन खेस्स, सुश्री शिल्पी एक्का, श्रीमती मनीषा एक्का, अक्षय आनंद कच्छप, असीम बेलस कुजूर, स्वीप कैंपस एंबेसडर रवीना नागेश एवं समीर पैकरा सहित महाविद्यालयीन कर्मचारियों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों तथा हिंदी साहित्य विकास परिषद के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें