Search
Close this search box.

25 वर्षों की जनसेवा ने देश को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की नई दिशा दी : राजेश अग्रवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

25 वर्षों की जनसेवा ने देश को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की नई दिशा दी : राजेश अग्रवाल

अंबिकापुर। होटल पर्पल आर्किड में आयोजित भाजपा सरगुजा संभागीय पत्रकार वार्ता में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशवासियों की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 से गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा यात्रा आज देश के प्रधानमंत्री के रूप में निरंतर आगे बढ़ रही है। इन 25 वर्षों में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण को प्राथमिकता दी गई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, जिला महामंत्री विनोद हर्ष एवं अरुणा सिंह तथा जिला संवाद प्रमुख रूपेश दुबे की विशेष उपस्थिति में आयोजित पत्रकार वार्ता में मंत्री ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया है। जनधन, उज्ज्वला, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से गरीब, किसान, महिला और ग्रामीण परिवारों को लाभ मिला है।

राजेश अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 41 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल पहुंचा है, जबकि 25 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर पक्के मकानों का निर्माण हुआ है। वर्ष 2025 में 3.51 लाख आवासों के गृह प्रवेश तथा 3 लाख हितग्राहियों के लिए 1,200 करोड़ रुपये की किश्त जारी किए जाने को उन्होंने महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

मंत्री ने जनजातीय क्षेत्रों में विकास, विशेष रूप से पीवीटीजी परिवारों तक मूलभूत सुविधाओं की पहुंच, वन धन केंद्रों, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के विस्तार तथा बस्तर में विकास गतिविधियों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क, रेल, बिजली, औद्योगिक क्षेत्र, फार्मास्यूटिकल पार्क और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण परियोजनाएं आगे बढ़ी हैं। वर्ष 2025 में राज्य में 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा काल के उपलक्ष्य में चल रहे “सेवा संकल्प अभियान” के तहत प्रदेशभर में विभिन्न जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। “मेरे सपनों का भारत” थीम पर चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं के साथ जल और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार बंसल, विवेक दुबे, आलोक दुबे, जतीन परमार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें