Search
Close this search box.

सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक एवं विभाजनकारी सामग्री प्रसारित करने के मामले में आकांक्षा टोप्पो, अकील अहमद अंसारी सहित अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक एवं विभाजनकारी सामग्री प्रसारित करने के मामले में आकांक्षा टोप्पो, अकील अहमद अंसारी सहित अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज

अंबिकापुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कथित रूप से आपत्तिजनक एवं अश्लील/गाली-गलौज युक्त सामग्री प्रसारित करने, पीड़िता की पहचान एवं निजता उजागर करने तथा मूल निवासी एवं बाहरी लोगों के बीच सामाजिक वैमनस्य उत्पन्न करने वाले कथित बयानों के प्रसारण के मामले में पुलिस ने आकांक्षा टोप्पो, अकील अहमद अंसारी सहित अन्य के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की है।

प्राप्त शिकायत के अनुसार सोशल मीडिया पर प्रसारित कुछ सामग्री में कथित रूप से पीड़िता की पहचान एवं निजी जानकारी सार्वजनिक की गई। साथ ही, सोशल मीडिया पोस्ट एवं वीडियो के माध्यम से सामाजिक तनाव उत्पन्न करने तथा विभिन्न वर्गों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देने वाले कथित बयानों के प्रसारण का आरोप लगाया गया है।

मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1), 352 एवं 353(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री, संबंधित पोस्ट/वीडियो तथा शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। विवेचना के दौरान उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें