Search
Close this search box.

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना/चौकी प्रभारियों की ली अपराध समीक्षा बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना/चौकी प्रभारियों की ली अपराध समीक्षा बैठक

अपराध नियंत्रण एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था हेतु दिए गए कड़े दिशा-निर्देश

अंबिकापुर / सरगुजा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा आज पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर के सभाकक्ष में राजपत्रित पुलिस अधिकारियों सहित समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान थानावार लंबित अपराध, चालान, शिकायत, मर्ग, म्यूल अकाउंट एवं पीओएस (POS) से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। विवेचकों को अनावश्यक रूप से प्रकरण लंबित न रखने तथा समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए।

मुख्य बिंदु –

▪️ NAFIS सेल में फिंगरप्रिंट एंट्री बढ़ाने एवं गिरफ्तार व्यक्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड अद्यतन रखने के निर्देश।

▪️ थाना/चौकी स्तर पर निगरानी बदमाश, गुंडा बदमाश, आदतन अपराधी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की फिंगरप्रिंट एंट्री अनिवार्य करने के आदेश।

▪️ ई-चालान एवं ई-साक्ष्य प्रणाली के प्रभावी उपयोग की समीक्षा कर लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण हेतु निर्देश।

▪️ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु IRAD (Integrated Road Accident Database) में प्रविष्टियों को नियमित व अद्यतन रखने पर विशेष जोर।

▪️ विवेचकों को साप्ताहिक केस डायरी लेखन अनिवार्य रूप से करने तथा विवेचना की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं साक्ष्यों की मजबूती सुनिश्चित करने के निर्देश।

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण, त्वरित न्याय और आम जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य कर जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उपस्थित अधिकारीगण –

अपर पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक श्री राकेश बघेल, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) श्री सुरेश भगत, एसडीओपी ग्रामीण श्री तूल सिंह पट्टावी, रक्षित निरीक्षक श्रीमती तृप्ति सिंह राजपूत, स्टेनो फबियानुस तिर्की, समस्त थाना/चौकी प्रभारी, रीडर अमित पाण्डेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें