Search
Close this search box.

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सरगुजा की नवीन जिला कार्यकारिणी घोषित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सरगुजा की नवीन जिला कार्यकारिणी घोषित

अंबिकापुर / सरगुजा भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की सहमति से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सरगुजा के जिलाध्यक्ष महेंद्र रवि द्वारा अजा मोर्चा के नव नियुक्त जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य एवं स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी की गई।

यह सूची संकल्प भवन, भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जारी की गई। इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद हर्ष एवं श्रीमती अरुणा सिंह, संवाद प्रमुख रूपेश दुबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुसूचित जाति मोर्चा अवधेश सोनकर, निलेश सिंह, संतोष दास सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नव नियुक्त पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पद पर विनोद सारथी, चंद्रप्रकाश सोनवानी, कुसुमकांत, सुरेश सोनकर एवं महादेव सोनवानी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महामंत्री पद पर आर.डी. चौहान एवं बबली नेताम, मंत्री पद पर श्रीमती सीमा कश्यप, निरेंद्र सारथी, प्रकाश गढ़वारी, शंकर राम रवि एवं रवि शंकर नायक, कोषाध्यक्ष पद पर प्रवीन नामदेव, सह-कोषाध्यक्ष पद पर अनिल सारथी, कार्यालय मंत्री पद पर नेहा सोनवानी तथा सह-कार्यालय मंत्री पद पर राजकुमार सारथी को नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में मीडिया प्रभारी के रूप में गौतम रवि, सोशल मीडिया प्रभारी अजीत कुमार चौधरी एवं मन की बात प्रभारी परमेश्वर सारथी को दायित्व सौंपा गया।

जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में मंजु कटघर, क्रांति सोनकर, महेन्द्र पासवान, प्रकाश झारिया, बबलु रवि, जोगेश्वर इन्द्रवार, भीखम गहिरवार, यशोदा सोनवानी, नरेश सारथी, मनमोहन मिर्ज, अजय रवि, मासूम सेमरिया, नंद राम, सुमक नायक, रोशन नायक, भोट राम, लुनन मिर्ज, देवनारायण सारथी, मंत्री सारथी, छगपाल मिर्ज, सुरेश मिर्ज, शीला रवि, रामदयाल चौहान, शिवभूषण सोनवानी, तामेश्वर चौधरी, विवेकानंद सोनवानी, भगत चौहान, धीरन रवि, राज बसोर, राजू कुमार, मोहन लाल, संजय रवि एवं केते सारथी को शामिल किया गया है।

स्थायी आमंत्रित सदस्यों में भारत सिंह सिसोदिया, अवधेश सोनकर, नकुल सोनकर, जीवबंधन सोनवानी, राधा रवि, ध्रुव रवि, अशोक सोनवानी, राकेश दिवाकर एवं वर्षा सोनवानी के नाम शामिल हैं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में अनुसूचित जाति मोर्चा की अहम भूमिका है। नवगठित टीम संगठनात्मक कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेगी।

कार्यक्रम के अंत में सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की गई।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें