Search
Close this search box.

अधिकारी अवकाश में जाने से पूर्व लें अनुमति, बिना सूचना अनुपस्थित रहने वालों पर होगी कार्रवाई- कलेक्टर श्री वसंत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में साप्ताहिक  समय-सीमा की बैठक सम्पन्न
  • अधिकारी अवकाश में जाने से पूर्व लें अनुमति, बिना सूचना अनुपस्थित रहने वालों पर होगी कार्रवाई- कलेक्टर श्री वसंत
मैनपाट महोत्सव के शुभारंभ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आगमन प्रस्तावित,  समय पर तैयारियां पूर्ण करने दिए गए निर्देश

अंबिकापुर 09 फरवरी 2026/  कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि अवकाश में जाने से पूर्व अनिवार्य रूप से अनुमति ली जाए, आदेश का पालन ना करने वाले एवं बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी कर्मचारियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सभी अधिकारी समय -सीमा की बैठक में आने से पूर्व अद्यतन विभागीय जानकारी लेकर आएं तथा पूर्व में दिए गए निर्देशों की प्रगति एवं क्रियान्वयन की जानकारी भी उपलब्ध करवाएं। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने अपार आईडी में बच्चों की एंट्री की जानकारी ली तथा शत-प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित करने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि इस हेतु बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र जरूरी है, इसलिए शिक्षा विभाग सर्वे कर जल्द से जल्द ऐसे बच्चों की सूची जिनका जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना है, सम्बंधित अनुभाग के एसडीएम को उपलब्ध कराएं । बैठक में उन्होंने कहा कि वनाधिकार  पट्टों का नामान्तरण महत्वपूर्ण है, इसलिए राजस्व एवं वन विभाग एक माह के भीतर फौती नामान्तरण पूर्ण कर लें। उन्होंने आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त को आश्रम छात्रावासों के निरीक्षण हेतु अधिकारियों की ड्यूटी आदेश बनाने निर्देशित किया। उन्होंने सभी एसडीएम को लगातार छात्रावासों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावासों में खेल सामग्री प्रदान करने कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला खाद्य अधिकारी से पीडीएस दुकानों में राशन वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि समय पर व्यवस्थित वितरण सुनिश्चित करें। बैठक में डीएमएफ अंतर्गत रिक्त पदों की भर्ती, पीवीटीजी युवाओं को रोजगार की जानकारी ली गई। बैठक में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन, कलेक्टर जनदर्शन, जन चौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल आदि पर विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, श्री अमृत लाल ध्रुव, नगर निगम कमिश्नर श्री डी एन कश्यप सभी एसडीएम एवं  विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

धान उठाव में तेजी लाने दिए गए निर्देश-
कलेक्टर श्री वसंत ने समर्थन मूल्य में धान खरीदी उपरांत उपार्जन केंद्रों से धान उठाव की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि धान उठाव में तेजी लाते हुए 28 फरवरी तक उठाव पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गम्भीरतापूर्वक भौतिक सत्यापन करवाए।

मैनपाट महोत्सव की तैयारियों पर हुई समीक्षा-
बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने मैनपाट महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि महोत्सव के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जिले में आगमन प्रस्तावित है। इसलिए सभी तैयारियां गुणवत्तापूर्ण ढंग से जल्द पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने विभागों को लोकार्पण भूमिपूजन की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं विभागीय स्टॉल एवं हितग्राही सामग्री वितरण की भी जानकारी प्रदान करने निर्देशित किया गया। उन्होंने डोम निर्माण की प्रगति, मंचीय व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कलाकारों हेतु व्यवस्था, आमंत्रण कार्ड, साज-सज्जा, लाईट, साउंड सिस्टम, पेयजल, चलित शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें