

संकल्प सेवा के तहत महिलाओं ने बढ़-चढ़कर की भागीदारी
क्लस्टर, ग्राम संगठन एवं समूह स्तर पर दीप प्रज्वलित कर मनाया ‘आशीर्वाद के दिया बिहान’
बतौली। जनपद पंचायत बतौली अंतर्गत संकल्प सेवा के तहत ‘आशीर्वाद के दिया बिहान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहान से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के अंतर्गत क्लस्टर स्तर, ग्राम संगठन स्तर एवं स्व-सहायता समूह स्तर पर महिलाओं द्वारा दीप प्रज्वलित किए गए। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर कार्यक्रम को उत्सवमय स्वरूप प्रदान किया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने एकजुटता, सामूहिक सहभागिता और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम में भाग लेते हुए अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के बीच आपसी सहयोग और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा मिलता है। संकल्प सेवा के माध्यम से महिला स्व-सहायता समूहों को सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों से जोड़ते हुए उनकी भागीदारी को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में बिहान से जुड़ी महिला समूहों की सदस्याएं एवं संबंधित पदाधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ









