

बतौली में 14 से 22 सितंबर तक सार्वजनिक गणेश पूजा एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
बतौली। सार्वजनिक गणेश पूजा समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री गणेश पूजन समारोह, श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ एवं श्री श्याम कीर्तन का भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। आयोजन 14 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक मंगल भवन, नया बस स्टैंड, बतौली में आयोजित होगा।
समिति ने श्रद्धालुजनों से अपील की है कि वे धार्मिक आयोजन में शामिल होकर कथा श्रवण एवं पूजा-अर्चना का लाभ प्राप्त करें तथा आयोजन में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।
कार्यक्रम की तिथियां
14 सितंबर: कलश यात्रा, वेद रचना, गणेशादि पूजन एवं कथारंभ
15 सितंबर: परीक्षित जन्म
16 सितंबर: ध्रुव चरित्र
17 सितंबर: रामकथा एवं श्रीकृष्ण जन्म
18 सितंबर: श्रीकृष्ण लीला
19 सितंबर: कंस वध
20 सितंबर: रुक्मणी विवाह एवं परीक्षित मोक्ष
21 सितंबर: हवन एवं श्री श्याम कीर्तन
22 सितंबर: श्री गणेश जी विसर्जन
श्रीमद्भागवत कथा का वाचन पूज्या कनक पाण्डेय द्वारा किया जाएगा। कथा का समय प्रतिदिन सायं 3 बजे से 7 बजे तक निर्धारित किया गया है।
सार्वजनिक गणेश पूजा समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्री गणेश पूजा एवं श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ को सफल बनाने की अपील की है।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ










