Search
Close this search box.

ड्रग तस्करी पर सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.85 लाख की नशीली गोलियां जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ड्रग तस्करी पर सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.85 लाख की नशीली गोलियां जब्त

 

180 नग प्रतिबंधित नशीले टैबलेट के साथ 27 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी जप्त

अंबिकापुर, 11 सितंबर 2026। सरगुजा पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 180 नग प्रतिबंधित नशीले टैबलेट के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जब्त नशीले टैबलेट की अनुमानित कीमत 1 लाख 85 हजार 760 रुपये है। घटना में प्रयुक्त होंडा साइन मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जप्त की है।

 

पुलिस के मुताबिक, 10 सितंबर 2026 को थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पर्राडांड निवासी मो. इम्तियाज अंसारी (27 वर्ष), पिता अख्तर अंसारी, होंडा साइन मोटरसाइकिल से नशीली गोलियां बेचने के लिए अग्रसेन रोड स्थित बैंक के पीछे खेत के पास आने वाला है।

 

सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान मो. इम्तियाज अंसारी के रूप में हुई। पुलिस ने मोटरसाइकिल की तलाशी ली, जिसमें 180 नग प्रतिबंधित नशीले टैबलेट बरामद हुए। पुलिस ने टैबलेट के साथ घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त कर ली।

 

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने नशीले पदार्थ से संबंधित घटना में संलिप्तता स्वीकार की। पर्याप्त अपराध-साक्ष्य पाए जाने पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 636/26, धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

 

कार्रवाई में ये पुलिसकर्मी रहे सक्रिय

 

संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, उप निरीक्षक के.के. यादव, आरक्षक नितिन सिन्हा, विवेक राय और शिव राजवाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

सरगुजा पुलिस ने कहा है कि अवैध नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें