Search
Close this search box.

शासन के निर्देश पर संलग्न शिक्षकों एवं कर्मचारियों को मूल पदस्थापना पर किया गया कार्यमुक्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अम्बिकापुर, 24 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग एवं संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर के निर्देशों के पालन में जिला शिक्षा अधिकारी, सरगुजा द्वारा आदेश जारी कर विभिन्न कार्यालयों एवं संस्थाओं में संलग्न शिक्षकों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से उनकी मूल पदस्थापना वाले विद्यालयों एवं कार्यालयों में कार्यमुक्त कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार शासन स्तर पर यह निर्देश दिए गए हैं कि सभी शिक्षक एवं कर्मचारी अपनी मूल पदस्थापना संस्था में कार्य करें। साथ ही विद्यालयों में समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अब VSK App के माध्यम से दर्ज करना अनिवार्य किया गया है। इसी व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए यह कार्रवाई की गई है।

आदेश के तहत बतौली, सीतापुर, लुण्ड्रा, लखनपुर, उदयपुर एवं मैनपाट विकासखंडों में बीपीओ (साक्षरता), छात्रावास एवं अन्य कार्यालयों में संलग्न व्याख्याताओं, प्रधान पाठकों तथा भृत्यों सहित कुल 10 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके मूल विद्यालयों एवं कार्यालयों में वापस भेजा गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी कार्यमुक्त कर्मचारियों की मूल पदस्थापना संस्थाओं में तत्काल उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए तथा शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। इससे विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ेगी, शैक्षणिक व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा विद्यार्थियों को नियमित शिक्षण का लाभ मिलेगा।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें