Search
Close this search box.

लुण्ड्रा में ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण, विधायक प्रबोध मिंज ने ₹6.40 लाख की स्वेच्छानुदान राशि के चेक वितरित किए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लुण्ड्रा में ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण, विधायक प्रबोध मिंज ने ₹6.40 लाख की स्वेच्छानुदान राशि के चेक वितरित किए

लुण्ड्रा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम रविवार को लुण्ड्रा के सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं पोलिंग बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रबोध मिंज ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के 128 हितग्राहियों को स्वेच्छानुदान मद से कुल ₹6लाख 40 हजार की सहायता राशि के चेक वितरित किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को निरंतर जनसंपर्क में रहकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। इससे अधिक से अधिक लोग पार्टी की विचारधारा से जुड़ेंगे और सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में विधायक प्रबोध मिंज एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में पात्र हितग्राहियों को स्वेच्छानुदान राशि के चेक वितरित किए गए।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, भाजपा जिला मंत्री वैभव सिंह, मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल, संजय गुप्ता, उमाशंकर उपाध्याय, महेश सिंह, राजेश सोनी, धनराम नागेश, दिलीप प्रजापति, अभिषेक पावले जयंत मिंज सहित मंगल कोरवा रहमत ख़ान अर्जुन गुप्ता सहित काफ़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें