Search
Close this search box.

विधानसभा क्षेत्र में 4.78 करोड़ रुपये की लागत से तीन नवीन सड़कों का विधायक प्रबोध मिंज ने किया भूमिपूजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विधानसभा क्षेत्र में 4.78 करोड़ रुपये की लागत से तीन नवीन सड़कों का विधायक प्रबोध मिंज ने किया भूमिपूजन

लुण्ड्रा, सरगुजा। लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत संरचना के विकास को गति देते हुए विधायक प्रबोध मिंज ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत लगभग 4 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से बनने वाली तीन नवीन सड़कों का भूमिपूजन किया। लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग रही इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी।

भूमिपूजन किए गए कार्यों में ग्राम पंचायत पुरकेला से कदमडाड़ तक 1 करोड़ 10 लाख रुपये, कोट माझापारा से ऊंचडीह सीमा तक 1 करोड़ 10 लाख रुपये तथा ग्राम अकला से आमापारा-खास तक 1 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़कें शामिल हैं।

इस अवसर पर विधायक प्रबोध मिंज ने उपस्थित ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद क्षेत्र में सड़क, पुल एवं पुलिया निर्माण के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को शासन के समक्ष लगातार रखकर उनका निराकरण कराने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आम जनता की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। ग्रामीणों को निर्माण कार्यों की निगरानी करनी चाहिए ताकि सभी कार्य निर्धारित मापदंडों एवं गुणवत्ता के अनुरूप पूर्ण हो सकें।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार जायसवाल, किसान मोर्चा जिला महामंत्री महेन्द्र सिंह, महामंत्री दिलीप प्रजापति, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक पावले, अरविंद गुप्ता, राहुल चोपड़ा, साजन एक्का, सुदामा यादव, जागेश्वर पैकरा, कुंजबिहारी पैकरा, तेजधारी यादव, रामफल बसंत खाखा, सरपंच श्रीमती पिक्की कुजूर, सरपंच लखेश्वर, सरपंच भानु प्रताप, श्रीमती अमलिया कुजूर, जीतूराम, शिव नारायण सिंह, नितेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें