Search
Close this search box.

केसला मांड नदी तट पर मुक्तिधाम विकास हेतु स्थल निरीक्षण, विधायक रामकुमार टोप्पो ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केसला मांड नदी तट पर मुक्तिधाम विकास हेतु स्थल निरीक्षण, विधायक रामकुमार टोप्पो ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन

सीतापुर, सरगुजा। नगर के केसला मांड नदी तट स्थित प्रस्तावित मुक्तिधाम के विकास एवं निर्माण कार्य को लेकर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों एवं साहू समाज के प्रतिनिधियों से चर्चा कर मुक्तिधाम निर्माण की आवश्यकता तथा विकास संबंधी प्रस्तावों की जानकारी ली।

विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के निधन के पश्चात सामाजिक एवं धार्मिक परंपराओं के अनुरूप अंतिम संस्कार के लिए एक व्यवस्थित एवं सुविधायुक्त मुक्तिधाम का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सीतापुर क्षेत्र में लंबे समय से एक सर्वसुविधायुक्त मुक्तिधाम की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, लेकिन वर्षों से इस दिशा में अपेक्षित पहल नहीं हो पाई थी।

साहू समाज के अध्यक्ष सदानंद गुप्ता एवं समाज के पदाधिकारियों ने विधायक के समक्ष मुक्तिधाम के निर्माण एवं विकास की मांग रखी। मांग को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने तत्काल स्थल का निरीक्षण किया तथा मुक्तिधाम में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास को लेकर संबंधित पहल करने का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के दौरान मुक्तिधाम परिसर को व्यवस्थित, स्वच्छ एवं सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। विधायक ने कहा कि मुक्तिधाम के विकास से क्षेत्रवासियों को अंतिम संस्कार संबंधी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी।

इस अवसर पर साहू समाज के अध्यक्ष सदानंद गुप्ता, सुनील गुप्ता, अंजनी साह, प्रमोद गुप्ता, रूपेश आर्य गुप्ता, संदीप गुप्ता, मनोज गुप्ता एवं बंटी गुप्ता सहित समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं युवा साथी उपस्थित रहे। वहीं भाजपा जिला मंत्री नीरू मिस्त्री, मंडल महामंत्री संगीता कंसारी, मंडल उपाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, पार्षद भवानी सिंह, राजेश कंदरा, विकास एक्का, युवा मोर्चा अध्यक्ष किशन उपाध्याय, महामंत्री संकेत गुप्ता तथा अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

इस दौरान विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा, “केसला का यह मुक्तिधाम बहुत जल्द व्यवस्थित एवं सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा। इसके निर्माण के साथ ही क्षेत्रवासियों का वर्षों पुराना इंतजार समाप्त होगा। समाज के सभी बंधु एकजुट होकर क्षेत्र के विकास में अपनी सहभागिता निभाएं तथा अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं से मुझे अवगत कराते रहें। उनके समाधान के लिए मैं सदैव तत्पर हूं।”

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें