बतौली के भाजपा नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह
बतौली/सरगुजा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया द्वारा भाजपा सरगुजा जिला कार्यसमिति सदस्यों, विशेष आमंत्रित सदस्यों, स्थायी आमंत्रित सदस्यों एवं मंडल प्रभारी तथा सह-प्रभारियों की सूची घोषित की गई है।
घोषित सूची में बतौली क्षेत्र के सक्रिय भाजपा नेताओं देवनाथ सिंह, हरि गुप्ता एवं सरोज गुप्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। इन नियुक्तियों से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है तथा संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता एवं जनसंपर्क के अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। साथ ही संगठन की नीतियों एवं जनहितकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन द्वारा अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दिए जाने से भाजपा का संगठनात्मक ढांचा और मजबूत होगा तथा आगामी समय में पार्टी जनसेवा एवं संगठन विस्तार के कार्यों को और गति देगी।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन किया जाएगा तथा भाजपा की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जाएगा।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








