Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री जनदर्शन में पहुंची राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायत, जांच के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री जनदर्शन में पहुंची राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायत, जांच के निर्देश

अम्बिकापुर/बतौली, 07 मई 2026। सरगुजा जिले के बतौली तहसील अंतर्गत ग्राम बिलासपुर की भूमि से जुड़े मामले में राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार और मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में आवेदक प्रवीन कुमार गर्ग एवं नितेश कुमार गर्ग द्वारा मुख्यमंत्री जनदर्शन पोर्टल में शिकायत प्रस्तुत की गई थी, जिस पर मुख्यमंत्री सचिवालय ने कलेक्टर सरगुजा को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश जारी किए हैं।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि ग्राम बिलासपुर स्थित खसरा नंबर 488/1 एवं 489/1 की भूमि, जिसकी रजिस्ट्री 14 मई 2025 को कराई गई थी, उसका नक्शा बिना जानकारी एवं सूचना के काट दिया गया। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि तत्कालीन राजस्व निरीक्षक एवं वर्तमान पटवारी मनिष कुमार सिंह की मिलीभगत से यह कार्रवाई की गई तथा सीमांकन के दौरान उन्हें गुमराह किया गया।

आवेदकों का कहना है कि सीमांकन आदेश के बाद यह जानकारी सामने आई कि रजिस्ट्री के पश्चात उनके भूमि नक्शे में बदलाव किया गया, जबकि इस संबंध में उन्हें कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि सीमांकन के दौरान विवादित टिप्पणी कर भूमि पर कब्जा कराने का प्रयास किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री सचिवालय, रायपुर द्वारा जारी पत्र क्रमांक 2500726011755/मु.मं.नि./2026 दिनांक 06 मई 2026 के माध्यम से कलेक्टर सरगुजा को निर्देशित किया गया है कि शिकायत की नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाए तथा की गई कार्यवाही की जानकारी जनदर्शन पोर्टल में दर्ज कर आवेदक को अवगत कराया जाए।

आवेदन के साथ विक्रेता एवं क्रेता की बी-1 प्रतियां, सीमांकन पूर्व एवं पश्चात की नक्शा संबंधी जानकारी तथा सीमांकन आदेश की प्रतिलिपि भी संलग्न की गई है।

शिकायत सामने आने के बाद क्षेत्र में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं तथा निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें