




करोड़ों की लागत से बने बतौली-देवरी-बरगीडीह मार्ग के जोकि नाला पुल की क्षतिग्रस्त स्थिति पर गंभीर सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग


बतौली/सरगुजा, दिनांक: 18 अप्रैल 2026सरगुजा जिले के बतौली से देवरी-बरगीडीह मार्ग पर जोकि नाला पर निर्मित 60 मीटर लंबे बृहद पुल की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगे हैं। लगभग 3.58 करोड़ रुपये (358.21 लाख) की अनुबंधित लागत से बने इस पुल का निर्माण कार्य 02 मई 2023 से प्रारंभ होकर 31 मार्च 2025 को पूर्ण हुआ था। ठेकेदार मेसर्स देवनारायण यादव द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत) के तहत निर्मित यह पुल मात्र कुछ महीनों में ही जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है।स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने निर्माण एजेंसी तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों पर कार्य में घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2030 तक की 5 वर्षीय संधारण दायित्व अवधि (DLP) में भी झारियों की सफाई, रट कट भराव, शोल्डर मरम्मत, पिचिंग संधारण, वाटरवे सफाई, पुल सफाई, रोड फर्नीचर रखरखाव तथा पैरापेट-रेलिंग पॉलिश जैसे अनिवार्य कार्यों में पूर्ण उपेक्षा बरती जा रही है, जबकि इसके लिए 9.24 लाख रुपये का प्रावधान किया गया था।इस लापरवाही से पुल की संरचना कमजोर हो रही है, जो भविष्य में बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। जनता में व्यापक आक्रोश व्याप्त है। हम स्थानीय नागरिकों की ओर से मांग करते हैं:पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।दोषी ठेकेदार एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।पुल की तत्काल मरम्मत एवं गुणवत्ता सुधार सुनिश्चित किया जाए।आमजन की सुरक्षा हेतु प्रभावी निगरानी व्यवस्था लागू की जाए।प्रशासन से अपील है कि इस मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए जनहित में आवश्यक कदम उठाए जाएं।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ











