Search
Close this search box.

सरपंच-सचिव के सामने सिस्टम लाचार? आंगनवाड़ी भवन अधूरा, कार्रवाई पर उठे सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सरपंच-सचिव के सामने सिस्टम लाचार? आंगनवाड़ी भवन अधूरा, कार्रवाई पर उठे सवाल

सरगुजा।जिले के बतौली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मांजा में आंगनवाड़ी भवन का निर्माण कार्य वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं हितग्राहियों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि आंगनवाड़ी भवन निर्माण के लिए स्वीकृत राशि का तत्कालीन सरपंच एवं सचिव द्वारा बंदरबांट कर लिया गया, जिसके कारण निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हो सका। वर्तमान में आंगनवाड़ी केंद्र जर्जर भवन या अस्थायी व्यवस्था में संचालित हो रहा है, जिससे बच्चों के पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार जनपद पंचायत एवं संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या जनपद पंचायत जिम्मेदारों को बचाने की कोशिश कर रही है, या फिर पूरा सिस्टम ही सरपंच और सचिव के सामने लाचार हो गया है?

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा आंगनवाड़ी भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए।

यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई, तो ग्रामीणों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें