




सीतापुर विधानसभा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का शुभारंभ


सीतापुर, 01 अप्रैल 2026। सीतापुर विधानसभा अंतर्गत अग्रसेन भवन में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत मंडल प्रशिक्षण वर्ग का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सरगुजा की अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह द्वारा पार्टी ध्वज के ध्वजारोहण के साथ किया गया।
इस अवसर पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के छायाचित्रों पर विधिवत पूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई।
मुख्य अतिथि श्रीमती निरूपा सिंह ने अपने उद्बोधन में प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, विचारधारा एवं आचार संहिता पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के सिद्धांतों एवं पंच निष्ठा का पालन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने “राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय, व्यक्ति तृतीय” के मूल मंत्र की व्याख्या करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ प्रशिक्षण ग्रहण करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सरगुजा श्री अनिल निराला उरांव, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री विंदेश्वरी लाल पैंकरा, जिला मंत्री श्री रजनीश पांडे, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री श्रवण दास, मंडल अध्यक्ष श्री त्रिलोचन सदावर्ती, महामंत्री श्री विजय गुप्ता, श्रीमती संगीता कंसारी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती संतोषी पावले, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री विजय यादव एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री किशन उपाध्याय सहित प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठनात्मक प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ













