




सरगुजा / हत्या के मामले मे फरार आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने जारी की 5000/- रुपये के इनाम की उद्घोषणा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि थाना कोतवाली, जिला-सरगुजा के अपराध क्रमांक-217/2026, धारा-64(2), 103 (1) बी.एन.एस. के प्रकरण में संदेही/आरोपी जो अपराध कारित कर घटना दिनांक से फरार है। आरोपी के पतासाजी/गिरफ्तारी का हरसंभव प्रयास किया गया किन्तु अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है। संदेही/आरोपी का हुलियाः रंग-सांवला, उँचाई लगभग 5 फिट 04 इंच, बाल-घुंघराले लम्बे बाल, एकहरा बदन, शरीर-पतला हल्का, काले दाढ़ी एवं मूंछ, हल्का गुलाबी शर्ट एवं नीला जींस पहना हुआ है, सिर में नीला रंग का गमछा बंधा हुआ एवं पीठ पर एक झोला लटकाया हुआ है।


डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल, (भा.पु.से.) द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए व पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80-ए में निहित दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए घोषणा किया गया कि जो कोई प्रकरण के संदेही/ आरोपी के संबंध में ऐसी जानकारी देगा जिससे संदेही आरोपी की गिरफ्तारी हो सके या गिरफ्तार करायेगा अथवा गिरफ्तार करेगा उसे 5,000/-(पाँच हजार रूपये) के ईनाम की राशि से पुरस्कृत किया जावेगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जावेगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय डीआईजी एवं एसएसपी जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) का होगा।
संदेही/आरोपी के गिरफ़्तारी के सम्बन्ध मे सार्थक सूचना प्रदान करने हेतु सम्पर्क नम्बर-
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा – 94791-93501
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सरगुजा – 94791-93502
नगर पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर – 94791-93503
पुलिस नियंत्रण कक्ष, जिला-सरगुजा – 94791-93599
थाना कोतवाली अंबिकापुर – 9479193508
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ














