Search
Close this search box.

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने वीरता पदक प्राप्त जवानों को सम्मान राशि देने के विषय पर विधानसभा में उठाया सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने वीरता पदक प्राप्त जवानों को सम्मान राशि देने के विषय पर विधानसभा में उठाया सवाल

सीतापुर—सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने विधानसभा बजट सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस एवं सशस्त्र बल के जवानों तथा अधिकारियों को मिलने वाले वीरता पदकों के साथ राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सम्मान राशि के संबंध में महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया।

विधायक टोप्पो ने सदन में प्रश्न रखते हुए पूछा कि छत्तीसगढ़ राज्य में कार्यरत पुलिस एवं सशस्त्र बल के जवानों और अधिकारियों के साथ-साथ राज्य में निवासरत अन्य राज्यों के बलों एवं सेना में कार्यरत जवानों एवं अधिकारियों को वीरता के कार्यों के लिए प्राप्त होने वाले विभिन्न पदकों—जैसे पुलिस वीरता पदक सहित अन्य वीरता पदक—पर राज्य सरकार द्वारा किसी प्रकार की सम्मान राशि प्रदान की जाती है या नहीं।

उन्होंने वर्ष 2024 से 26 जनवरी 2026 तक की अवधि में छत्तीसगढ़ राज्य के कितने अधिकारियों एवं जवानों को कौन-कौन से वीरता पदक प्राप्त हुए हैं, इसकी विस्तृत जानकारी भी गृह मंत्री से मांगी।

विधायक टोप्पो ने यह भी उल्लेख किया कि राष्ट्रपति वीरता पदक सहित अन्य वीरता पदकों पर भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा निर्धारित मौद्रिक भत्ता प्रदान किया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि राज्य पुलिस बल के कार्मिकों को छत्तीसगढ़ शौर्य पदक मिलने पर राज्य सरकार द्वारा किस प्रकार का मौद्रिक भत्ता दिया जाता है।

इन महत्वपूर्ण विषयों को उठाते हुए विधायक रामकुमार टोप्पो ने सरकार का ध्यान जवानों के सम्मान और उनके मनोबल से जुड़े इस मुद्दे की ओर आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश की सुरक्षा में अपना सर्वोच्च योगदान देने वाले जवानों को उनके साहस और पराक्रम के अनुरूप सम्मान एवं प्रोत्साहन मिलना आवश्यक है।

उन्होंने राज्य सरकार से अपेक्षा व्यक्त की कि इस दिशा में ठोस पहल करते हुए वीरता पदक प्राप्त करने वाले जवानों को सम्मानजनक पारितोषिक सुनिश्चित किया जाए, जिससे उनका मनोबल और अधिक सुदृढ़ हो सके।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें