Search
Close this search box.

ठगी के मामले में 04 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, लगभग 37 लाख रुपये का मशरुका बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ठगी के मामले में 04 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, लगभग 37 लाख रुपये का मशरुका बरामद

अंबिकापुर / डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में थाना कोतवाली एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा कर 04 अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल लगभग 37 लाख रुपये मूल्य का मशरुका बरामद किया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण: प्रार्थी द्वारा दिनांक 08 मार्च 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि एक महिला, जो पिछले 7-8 वर्षों से घर में घी बेचने आती थी और स्वयं को राजस्थान किशनगढ़ की निवासी बताती थी, ने विश्वास में लेकर ठगी की घटना को अंजाम दिया।

 

होली त्यौहार के बाद उक्त महिला अपने दो अन्य महिला साथियों के साथ प्रार्थी के घर पहुंची और नकली सोने का बिस्किट देकर उसके बदले में लगभग 200 ग्राम सोने के जेवरात एवं 15 लाख रुपये नगद ठगी कर ले गई। बाद में जांच कराने पर सोने का बिस्किट नकली पाया गया।

 

प्रकरण में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 151/26 धारा 318(4), 61(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

पुलिस कार्यवाही:

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

 

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर पुलिस टीम को गुजरात एवं प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) रवाना किया गया।

 

पुलिस टीम ने:

 

– 02 आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया

– 02 आरोपियों को प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) से गिरफ्तार किया

 

गिरफ्तार आरोपी:

 

1. मंजू राठौर (44 वर्ष)

2. संतोष राठौर (45 वर्ष)

3. सुनीता गुजराती (35 वर्ष)

4. कमला गुजराती (45 वर्ष)

 

बरामद मशरुका:

 

– नगद राशि – ₹20,31,000/-

– सोने का कड़ा – 02 नग (लगभग 100 ग्राम)

– मोबाइल फोन – 04 नग

– कुल बरामदगी – लगभग ₹37 लाख

 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शेष सोना प्रयागराज के एक सोनार को बेच दिया गया है, जिसकी जांच जारी है।

 

आगे की कार्यवाही:

 

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है तथा अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

उल्लेखनीय योगदान:

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें