Search
Close this search box.

भाजपा युवा मोर्चा मंडल बतौली के मंडल अध्यक्ष बने पारस यादव ‘लीलू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

भाजपा युवा मोर्चा मंडल बतौली के मंडल अध्यक्ष बने पारस यादव ‘लीलू’

 

बतौली। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अंतर्गत मंडल बतौली के मंडल अध्यक्ष पद पर श्री पारस यादव ‘लीलू’ की नियुक्ति की गई है। संगठन द्वारा यह निर्णय उनके लंबे समय से सक्रिय, समर्पित एवं निष्ठापूर्ण कार्यों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

 

श्री पारस यादव संगठन के प्रति निरंतर जुड़ाव रखते हुए विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे हैं। उनके कार्यों और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं विशेषकर युवा वर्ग में हर्ष और उत्साह का माहौल व्याप्त है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा और अधिक सशक्त होगा तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

नव-नियुक्त मंडल अध्यक्ष श्री पारस यादव ‘लीलू’ ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें