भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा की नई जिला व मंडल कार्यकारिणी घोषित
अम्बिकापुर। आज भारतीय जनता पार्टी सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की सहमति से किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल निराला उरांव द्वारा भाजपा किसान मोर्चा की नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिला कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य एवं स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी की गई।
जिला संवाद प्रमुख रुपेश दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पद पर जितेश्वर पाठक, अजीत सिंह, जय सिंह, सुनील तिवारी एवं रेमी लाल राजवाड़े, महामंत्री पद पर महेंद्र सिंह एवं अनिल तिवारी, मंत्री पद पर विक्की सोनी, मनोज यादव, दिवस दुबे, विष्णुलाल राजवाड़े एवं प्रदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, कार्यालय मंत्री सतीश सिंह, सह कार्यालय मंत्री आदित्य राजवाड़े, मीडिया प्रभारी रूपेश गुप्ता, सह मीडिया प्रभारी महेश यादव, सोशल मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम पुरोहित, सह सोशल मीडिया प्रभारी आशिष गुप्ता, मन की बात प्रभारी कुनाल सिंह तथा सह प्रभारी राजू राजवाड़े को नियुक्त किया गया है।
किसान मोर्चा मंडल अध्यक्षों में महामाया मंडल से सत्यम सिंह, समलाया मंडल से दिलीप विश्वास, अंबिकापुर ग्रामीण से राम पहल राजवाड़े, लखनपुर से अवधेश कुमार यादव, देवगढ़ से खेलावन निषाद, रामगढ़ से कैलाश सिंह, लुण्ड्रा से अरविन्द गुप्ता, धौरपुर से बाली प्रसाद यादव, परसा से समीर मंडल, दरिमा से कमलेश राजवाड़े, कुन्नी से सत्यानारायण यादव, सीतापुर से ओमप्रकाश गुप्ता, बतौली से संजय यादव, राजपुर से जागेश्वर अगरिया, मैनपाट कर्मातासी से वीरेंद्र कुमार सिंह तथा नवागढ़ मंडल का अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह को बनाया गया है।
जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में सुनील बघेल, मनीष बारी, विन्देश्वर राजवाड़े, चेतन राजवाड़े, रमाशंकर मिश्रा, विभूति राम, रामानंदन सिंह, सज्जू सिंह, प्रेमशंकर गुप्ता, ललिता श्रीवास्तव, तेजू चौधरी, रमेश जगते, शंकर चौधरी, अवधेश यादव, कमलेश राजवाड़े, कैलाश गिरी, शिवकुमार अग्रवाल, मदन अग्रवाल, अजीत सिंह, कमलेश्वर प्रसाद, तजिन्दर सिंह वेदी, राधेश्याम नागवंशी, नरेंद्र पैकरा, श्रवण यादव, शंकर यादव, त्रिवेणी यादव, नंद कुमार मोदी, कुंवर साय नाग, कृष्णा राजवाड़े एवं अमरपाल दास को शामिल किया गया है।
विशेष आमंत्रित सदस्य में कैलाश ठाकुर, सरदार नक्षत्र सिंह, अमरदेव पैकरा, सुरेश गुप्ता, मोतीलाल गुप्ता, अनेश्वर गुप्ता, सज्जु सिंह, देव सिंह, अवधेश गुप्ता, ओमप्रकाश मिश्रा, कपिल देव पाण्डेय एवं रामपुकार यादव शामिल हैं। वहीं स्थायी आमंत्रित सदस्यों में भारत सिंह सिरसौदिया, अखिलेश सोनी, अनुराग सिंह देव, अनिल सिंह मेजर, राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज, रामकुमार टोप्पो, कमलभान सिंह, अनिल अग्रवाल, फुलेश्वरी सिंह, आकाश गुप्ता, अनिल जायसवाल, विजयनाथ सिंह, राजाराम भगत, विद्यानंद मिश्रा, जयजय मिश्रा, रोहित गुप्ता, राधेश्याम सिंह, अशोक गुप्ता, सोमनाथ सिंह एवं निलेश सिंह को शामिल किया गया है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव किसान हित, ग्रामीण विकास एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ कार्य करती रही है। किसान मोर्चा संगठन की वह मजबूत कड़ी है, जो किसानों की आवाज़ को संगठन एवं सरकार तक पहुँचाने का कार्य करता है।
उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की नीति, सिद्धांत एवं अनुशासन के अनुरूप कार्य करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाएंगे तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








