Search
Close this search box.

30 लाख रुपये गबन मामले में पूर्व सीईओ गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

30 लाख रुपये गबन मामले में पूर्व सीईओ गिरफ्तार

बलरामपुर / जनपद पंचायत वाड्रफनगर में शासकीय राशि के गबन के प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्रवण मरकाम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी पर वर्ष 2013-14 के दौरान करीब 30 लाख रुपये की शासकीय राशि के गबन का गंभीर आरोप है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी ने अपने कार्यकाल के दौरान कुटरचित दस्तावेज तैयार कर शासकीय राशि की हेराफेरी की थी। मामले की विस्तृत जांच के पश्चात आरोपी को दोषी पाए जाने पर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसे वाड्रफनगर पुलिस चौकी द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। इस प्रकरण में पूर्व में चार अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, जबकि अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार यह मामला वाड्रफनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्ज है। प्रकरण में विवेचना जारी है तथा जांच के दौरान अन्य महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें