Search
Close this search box.

सरगुजा पुलिस की बड़ी सफलता: अवैध सट्टा पैनल के कुख्यात सरगना आयुष उर्फ दीप सिन्हा पुणे से गिरफ्तार, 6.45 लाख नकद सहित मूल्यवान सामान जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सरगुजा पुलिस की बड़ी सफलता: अवैध सट्टा पैनल के कुख्यात सरगना आयुष उर्फ दीप सिन्हा पुणे से गिरफ्तार, 6.45 लाख नकद सहित मूल्यवान सामान जब्त

अंबिकापुर, 23 जनवरी 2026: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश एवं नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अवैध सट्टा पैनल के कुख्यात सरगना आयुष उर्फ दीप सिन्हा को पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले लगभग एक वर्ष से फरार था तथा माननीय न्यायालय द्वारा उसकी उपस्थिति हेतु उद्घोषणा भी जारी की गई थी।आरोपी आयुष उर्फ दीप सिन्हा (उम्र 32 वर्ष, पुत्र स्व. त्रिभुवन प्रसाद सिन्हा, निवासी: नेहरू वार्ड, शिव मंदिर के पास, थाना कोतवाली अंबिकापुर) को टीम ने गुप्त सूचना पर पकड़ा। ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर उसे अंबिकापुर लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अवैध सट्टा पैनल संचालन, सट्टा खिलवाना तथा परिचितों के खाते खुलवाकर सट्टे में उपयोग करना कबूल किया। उसने अपने सहयोगियों—सुधीर गुप्ता, राहुल अग्रवाल, सोम गुप्ता, अम्मी गिरी, सौरभ यादव, साहिल गुप्ता, अमन करारिया, श्रीकांत अग्रवाल, राहुल कुमार सोनी, अर्जुन गुप्ता, ऋतिक मंदिलवार, नितिन यादव, अमित कुमार मिश्रा, ध्रुविल पटेल, मुकेश त्रिपाठी, सौरभ गुप्ता, अंकित गुप्ता, प्रतिक कश्यप, सत्यम केशरी, सूरज खटीक—की संलिप्तता भी स्वीकार की।पुलिस रिमांड के दौरान सर्च वारंट पर आरोपी के घर की तलाशी ली गई। परिजन अनुपस्थित होने पर ताला तोड़कर छापा मारा गया, जिसमें नगद 6 लाख 45 हजार रुपये, सोने-चांदी के आभूषण (कान के टॉप्स 02 नग, नाक का नथिया 01 नग, अंगूठी 01 नग, 19 जोड़ी बिछिया, 01 जोड़ी कड़ा, 02 जोड़ी पायल), जमीन संबंधी दस्तावेज, 07 एटीएम कार्ड एवं 01 पासबुक बरामद हुए। आरोपी की अन्य संपत्तियों की राजस्व विभाग से वेरीफिकेशन करवाकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।यह कार्रवाई अवैध सट्टेबाजी पर लगाम कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मामले में विवेचना जारी है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें