क्षेत्र की जनता करें पुकार : कब मिलेगा झंडा पार्क हमार कब बनेगा मैनपाट में एशिया का सबसे बड़ा झंडा पार्क
अंबिकापुर, दिनांक: 22 जनवरी 2026छत्तीसगढ़ का शिमला कहलाने वाले मैनपाट में देश का दूसरा सबसे ऊंचा तिरंगा पार्क (412 फीट ऊंचा झंडा) बनाने की घोषणा को दो साल बीत चुके हैं, लेकिन बजट की कमी के कारण एक ईंट तक नहीं रखी जा सकी है। राज्य सरकार ने जिला प्रशासन को मात्र एक करोड़ रुपये जारी किए, जबकि बजाज कंपनी के विशेषज्ञों ने निर्माण लागत 300 करोड़ रुपये आंकी है। नर्मदापुर में स्टेडियम के पास 20 एकड़ जमीन चिन्हांकित हो चुकी है, फिर भी काम अटका पड़ा है।यह पार्क न केवल मैनपाट को पर्यटन का हब बनाएगा, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार देगा और देश-दुनिया के मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की अलग पहचान गढ़ेगा। भारत का सबसे ऊंचा तिरंगा अटारी-बाघा बॉर्डर (418 फीट) पर लहरा रहा है, तो मैनपाट क्यों पीछे रहे? सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, तत्कालीन कलेक्टर श्री विलास भोस्कर सहित जनप्रतिनिधियों की पहल पर यह सपना साकार होने वाला था, लेकिन जिम्मेदारों का उदासीन रवैया इसे अधर में लटका दिया है।फरवरी में प्रस्तावित मैनपाट कार्निवाल से पहले हम मांग करते हैं:तत्काल 300 करोड़ का बजट जारी हो।निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो।मैनपाट को एशिया का सबसे बड़ा झंडा पार्क बनाकर पर्यटन क्रांति लाई जाए।क्षेत्र की जनता की पुकार: कब मिलेगा हमार झंडा पार्क? जय हिंद, जय छत्तीसगढ़!
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








