प्रभु श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में भव्य आयोजन
बतौली। 22 जनवरी को प्रभु श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, बरपारा (बतौली) में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्ति भाव और जय श्री राम के उद्घोष से गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम के अंतर्गत हनुमान चालीसा, हनुमान अष्टक एवं प्रभु श्री राम जी की स्तुति, आरती एवं विधिवत पूजा-पाठ संपन्न कराया गया। पूजा उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर प्रभु श्री राम जी का स्तुति गान किया।
आयोजन में समिति के अध्यक्ष श्री धीरेन्द्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्री भूपेंद्र गुप्ता (कंप्यूटर्स), सचिव श्री विवेक नामदेव, व्यवस्थापक श्री अन्नू गुप्ता, श्री भूपेंद्र गुप्ता (बबलु) एवं श्री बद्री विशाल गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। आयोजन का उद्देश्य प्रभु श्री राम जी के आदर्शों का प्रचार-प्रसार एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना रहा।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








