गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026: जिलों में माननीय अतिथियों द्वारा होगा ध्वजारोहण
नवा रायपुर, 21 जनवरी 2026 छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के अवसर पर राज्य के समस्त जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम हेतु माननीय मुख्य अतिथियों का निर्धारण कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों में माननीय मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय राज्य मंत्री, मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा माननीय मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया जाएगा।
राज्य शासन ने निर्देशित किया है कि सभी जिलों में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का निर्धारण एवं आयोजन संबंधित माननीय मुख्य अतिथि के परामर्श से गरिमामय ढंग से सुनिश्चित किया जाए।
निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमुख रूप से—
बिलासपुर में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
सरगुजा में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
बस्तर में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव
राजनांदगांव में डॉ. रमन सिंह
सहित राज्य के अन्य जिलों में भी गणमान्य अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।
सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि वे कार्यक्रम की तैयारियाँ समयबद्ध रूप से पूर्ण करें एवं गणतंत्र दिवस समारोह को राष्ट्रीय गरिमा, अनुशासन और उल्लास के साथ संपन्न कराएं।
यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से एवं आदेशानुसार जारी किया गया है।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








