Search
Close this search box.

बतौली में होगा भव्य श्री रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीरामकथा का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बतौली में होगा भव्य श्री रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीरामकथा का आयोजन

बतौली (जिला–सरगुजा, छत्तीसगढ़)। क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ग्राम मुरता डांड़, बतौली में श्री रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीरामकथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 06 फरवरी से 12 फरवरी 2026 तक संपन्न होगा।

आयोजन के अंतर्गत प्रतिदिन दोपहर 02 बजे से 05 बजे तक सुप्रसिद्ध कथावाचक श्री अखिलेश शास्त्री जी महाराज (वृंदावन, उ.प्र.) के श्रीमुख से संगीतमय श्रीरामकथा का रसपान कराया जाएगा।

इस पावन आयोजन में प्रमुख संतों एवं महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी, जिनमें

महंत श्री ओमपुरी नागा बाबा (श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा, काशी),

श्री ब्रह्मपुरी महाराज (उज्जैन वाले),

श्री रामगिरि महाराज,

श्री अनिरुद्ध दास महाराज,

धरबेन्द्र पुरी महाराज एवं कल्लू महाराज प्रमुख हैं।

यज्ञ कार्यक्रम का विवरण

06 फरवरी 2026 (शुक्रवार) – कलश यात्रा, पत्रिका पूजन, दशविधि स्नान एवं मंडप प्रवेश

07 फरवरी 2026 (शनिवार) – अरणी मंथन द्वारा अग्नि प्रकट एवं हवन प्रारंभ

08 से 11 फरवरी 2026 – देवपूजन एवं नियमित हवन

12 फरवरी 2026 (गुरुवार) – पूर्णाहुति, ब्राह्मण सम्मान समारोह एवं भंडारा

यज्ञ आचार्य के रूप में श्री अखिलेश शास्त्री जी महाराज (वृंदावन) विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कराएंगे।

इस धार्मिक आयोजन के नियोजक समस्त ग्रामवासी मुरता डांड़ एवं क्षेत्रवासी हैं। आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील की है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें