Search
Close this search box.

कृषकों की आर्थिक स्थिति में सुधार हेतु दलहन–तिलहन फसलों को बढ़ावा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कृषकों की आर्थिक स्थिति में सुधार हेतु दलहन–तिलहन फसलों को बढ़ावा

बतौली | 16 जनवरी 2026 कृषकों की आय में वृद्धि एवं उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा दलहन एवं तिलहन फसलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 16 जनवरी 2026 को कृषि विभाग की टीम द्वारा विकासखंड बतौली के ग्राम चिरंगा का भ्रमण किया गया।

भ्रमण के दौरान अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्रीमती अनिता एक्का एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री रविश गुप्ता द्वारा ग्राम चिरंगा में सरसों फसल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि कृषि विभाग द्वारा प्रदाय उन्नत किस्म के सरसों बीज कृषकों को उपलब्ध कराए गए थे, जिससे सरसों फसल की वृद्धि अत्यंत संतोषजनक रही है।

पूर्व में जिस भूमि को कृषक प्रायः पड़ती छोड़ देते थे, वहां अब कृषि विभाग के मार्गदर्शन एवं प्रयासों से तिलहन फसल सरसों की सफल खेती की जा रही है। इससे न केवल भूमि का बेहतर उपयोग हो रहा है, बल्कि उत्पादन में वृद्धि के माध्यम से कृषकों की आय बढ़ने की संभावनाएं भी प्रबल हुई हैं।

इस अवसर पर कृषकों को यह भी जानकारी दी गई कि निकटवर्ती सहकारी समितियों में दलहन एवं तिलहन फसलों की एमएसपी दर पर खरीदी की जाएगी, जिससे कृषकों को अपनी उपज विक्रय करने में सुविधा प्राप्त होगी।

भ्रमण कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री अजय दान एवम कृषक भी उपस्थित रहे और कृषि विभाग द्वारा कृषकों को फसल प्रबंधन एवं आगामी कृषि योजनाओं की जानकारी प्रदान किया।

कृषि विभाग द्वारा किए जा रहे ऐसे प्रयासों से क्षेत्र में दलहन–तिलहन उत्पादन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ कृषकों की आर्थिक स्थिति में सुधार सुनिश्चित होगा।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें