Search
Close this search box.

37वें सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत सरगुजा जिले में लर्निंग लाइसेंस शिविरों का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

37वें सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत सरगुजा जिले में लर्निंग लाइसेंस शिविरों का आयोजन

अंबिकापुर, 07 जनवरी 2026। 37वें सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने एवं सुगमता से लर्निंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, अंबिकापुर द्वारा जिले के विभिन्न विकासखण्डों में लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, कार्यालय क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, अंबिकापुर के अंतर्गत पंजीकृत परिवहन सुविधा केंद्रों द्वारा निर्धारित तिथियों एवं स्थलों पर शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ-साथ लर्निंग लाइसेंस से संबंधित सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

विकासखण्डवार शिविरों का विवरण इस प्रकार है—

विकासखण्ड अंबिकापुर:

17 एवं 18 जनवरी 2026 – पी.जी. कॉलेज ग्राउंड, अंबिकापुर

24 जनवरी 2026 – महिला कॉलेज, अंबिकापुर

(अग्रवाल ट्रांसपोर्ट सुविधा केंद्र, शिवम् ऑनलाइन ट्रांसपोर्ट सुविधा केंद्र एवं अभिजीत ट्रांसपोर्ट सुविधा केंद्र द्वारा आयोजन)

विकासखण्ड लखनपुर:

17 जनवरी 2026 – थाना लखनपुर

(विजन परिवहन सुविधा केंद्र एवं सरगुजा परिवहन सुविधा केंद्र)

विकासखण्ड उदयपुर:

17 जनवरी 2026 – थाना उदयपुर

(सुरभि परिवहन सुविधा केंद्र एवं महामाया परिवहन सुविधा केंद्र)

विकासखण्ड सीतापुर:

17 जनवरी 2026 – थाना सीतापुर

(अंकित परिवहन सुविधा केंद्र एवं एक्का परिवहन सुविधा केंद्र)

विकासखण्ड लुण्ड्रा:

18 जनवरी 2026 – थाना लुण्ड्रा

(प्रिंस परिवहन सुविधा केंद्र एवं पटेल ऑनलाइन)

विकासखण्ड बतौली:

18 जनवरी 2026 – थाना बतौली

(मनसा परिवहन सुविधा केंद्र एवं गुलशन परिवहन सुविधा केंद्र)

विकासखण्ड मैनपाट:

18 जनवरी 2026 – थाना मैनपाट

(गुप्ता ट्रांसपोर्ट सुविधा केंद्र एवं सरगुजा ट्रांसपोर्ट सुविधा केंद्र)

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों का लाभ उठाएं, यातायात नियमों का पालन करें तथा सुरक्षित सड़क परिवहन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें