Search
Close this search box.

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का बतौली आगमन, कार्यकर्ताओं से की भेंट-मुलाकात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का बतौली आगमन, कार्यकर्ताओं से की भेंट-मुलाकात

बतौली/सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय कोलकाता प्रवास से वापसी के दौरान नगर पंचायत बतौली के बगीचा चौक पहुंचे। इस अवसर पर सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट-मुलाकात की तथा सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने एवं आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर आपसी विचार-विमर्श किया गया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री पवन साय ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता, निष्ठा एवं सक्रियता से ही पार्टी की नीतियां और विचारधारा जन-जन तक पहुंचती हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक अनुशासन का पालन करते हुए पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और संगठन सदैव उनके साथ खड़ा है।

यह कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय तपकरा क्षेत्र से लौटते समय बतौली पहुंचे थे, जहां अल्प समय में उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठनात्मक मार्गदर्शन प्रदान किया।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें