जुआ एक्ट के मामले में बड़ी कार्यवाही, 17 आरोपी गिरफ्तार, ₹1,40,310/- नगद जप्त
सरगुजा | दिनांक 11 जनवरी 2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना उदयपुर एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा जुआ खेलते हुए 17 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹1,40,310/- नगद एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 11/01/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोटेरबुड़ा, जंगल पुलिया के पास कुछ व्यक्ति रुपये-पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल थाना उदयपुर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई।
रेड के दौरान मौके से 17 जुआड़ियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम एवं पता इस प्रकार बताया—
राजेश सोनी, उम्र 50 वर्ष
संदीप कुमार, उम्र 32 वर्ष
राजेंद्र प्रसाद, उम्र 52 वर्ष
राजेश गुप्ता, उम्र 40 वर्ष
अल्ताफ खान, उम्र 45 वर्ष
सुभाष कुमार, उम्र 38 वर्ष
दीपक छत्री, उम्र 47 वर्ष
विजय सिंह, उम्र 45 वर्ष
अमित कोरी, उम्र 31 वर्ष
संदीप गुप्ता, उम्र 27 वर्ष
शैलेन्द्र गुप्ता, उम्र 27 वर्ष
कार्तिक सिंह, उम्र 30 वर्ष
संतोष कुमार सोनी, उम्र 36 वर्ष
अशोक वर्मा, उम्र 57 वर्ष
सुदर्शन सिंह, उम्र 39 वर्ष
संदीप ध्रुव, उम्र 37 वर्ष
अभिषेक कुमार, उम्र 34 वर्ष
सभी आरोपी साकिन पटना, थाना पटना, जिला कोरिया के निवासी हैं।
आरोपियों के कब्जे से ₹1,40,310/- नगद राशि एवं 52 पत्ती ताश जप्त की गई है। आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर थाना उदयपुर में अपराध क्रमांक 08/26 पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में
थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक शिशिरकांत सिंह,
साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा,
प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, संजय कुमार, विकास सिन्हा,
आरक्षक अमन पुरी, अशोक यादव, रमेश राजवाड़े, अजय शर्मा,
रविन्द्र साहू एवं कृष्णा सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








