Search
Close this search box.

NSUI ने मनरेगा में बदलाव के विरोध में किया पुतला दहन, वरुण चौधरी की गिरफ्तारी व लाठीचार्ज की कड़ी निंदा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

NSUI ने मनरेगा में बदलाव के विरोध में किया पुतला दहन, वरुण चौधरी की गिरफ्तारी व लाठीचार्ज की कड़ी निंदा

अंबिकापुर। मनरेगा में किए जा रहे बदलावों के विरोध में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वरुण चौधरी की अलोकतांत्रिक एवं अन्यायपूर्ण गिरफ्तारी तथा छात्रों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में आज कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा जिला अध्यक्ष आशीष जायसवाल के नेतृत्व में अंबिकापुर के घड़ी चौक पर मोदी–योगी का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

गौरतलब है कि 11 जनवरी को कांग्रेस द्वारा मनरेगा बचाओ संघर्ष आंदोलन के अंतर्गत देशभर में उपवास एवं प्रदर्शन आयोजित किए गए थे। इसी क्रम में वाराणसी में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वरुण चौधरी एवं संगठन के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन में शामिल थे। इस दौरान वाराणसी प्रशासन द्वारा बिना किसी ठोस कारण के दमनात्मक कार्रवाई करते हुए श्री वरुण चौधरी की गलत तरीके से गिरफ्तारी की गई तथा एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया।

इस अन्यायपूर्ण कार्रवाई के विरोध में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष श्री नीरज पांडे के आह्वान पर जिला मुख्यालय अंबिकापुर में पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार का यह तानाशाही रवैया लोकतंत्र पर सीधा हमला है। संगठन इस दमनकारी कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करता है और स्पष्ट करता है कि लोकतांत्रिक आंदोलनों को दबाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक अन्याय समाप्त नहीं होगा, एनएसयूआई का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से आलोक सिंह, रजनीश सिंह, नीतीश चौरसिया, सतीश बारी, विकल झा, हिमांशु जायसवाल, शुभम जायसवाल, सीपू सिंह, अमित जायसवाल, आकाश यादव, राधे अग्रवाल, ऋषिकेश मिश्र, अंकित, अतुल यादव, आकाश अग्रहरि, अनमोल गोस्वामी, संजर नवाज, अभिषेक सोनी, लोलर सिंह, अभिनव पांडे, दीपेश धर, मौसीम, वैभव पांडे, रजत, भानु, अंशु, आयुष पांडे, अनमोल बारी, अभिनव काशी, राज ठाकुर, आलेख ठाकुर सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें